यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झांसी-मानिकपुर ट्रैक पर काम के चलते इन ट्रेनों का बदलेगा रूट, कई ट्रेनें होंगी रद्द
ट्रेन (फाइल फोटो)
Railway News: उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. जिसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों के यात्रियों में देखने को मिल सकता है. रेलवे के अनुसार ट्रेन क्रमांक 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को ग्वालियर से तथा ट्रेन क्रमांक 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को प्रयागराज से निरस्त रहेगी. यहां जानें कौन सी ट्रेन कब नहीं चलेगी.
रेलवे के संचालन में बदलाव झांसी-मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर-रोरा स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नान-इंटरलाकिंग किए जाने की वजह से किया गया है. उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, इसका असर ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों पर देखने को मिलेगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द हो सकती हैं और कुछ के मार्ग बदले जाएंगे. वहीं कई ट्रेनें देरी से भी चल सकती हैं.
रेलवे ने ट्रेन को रद्द करने का लिया फैसला
रेलवे ने उन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जिनमें अपेक्षाकृत कम यात्री सफर करते हैं. ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन उसी लिस्ट में शामिल है. रेलवे के अनुसार ट्रेन क्रमांक 04137 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल के 21 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को निर्धारित कुल नौ फेरे निरस्त रहेंगे. ऐसे में अगर आप भी इस ट्रेन से यात्रा करने वाले थे, तो वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था पहले से कर लें.
ये भी पढ़ेंः एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी! CM मोहन यादव सिंगल क्लिक से भेजेंगे फसल बीमा के ₹1460 करोड़
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
रेलवे ने कई ट्रेनों मार्ग परिवर्तन का फैसला किया है. जिसमें ट्रेन क्रमांक 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस शामिल है. यह ट्रेन 27 जुलाई और ट्रेन क्रमांक 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी. ट्रेन झांसी-महोबा मार्ग के स्थान पर देलवारा-बिरारी होकर संचालित की जाएगी. इसके अलावा ट्रेन क्रमांक 12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 21 और 28 जुलाई तथा आगरा कैंट से 23 जुलाई को 60 मिनट रेगुलेट होगी.