अब एक ही उपाय, पकड़ो और नसबंदी कर दो… बढ़ती जनसंख्या को लेकर पूर्व IAS नियाज खान का विवादित बयान
नियाज खान(File Photo)
MP News: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी नियाज खान हमेशा ही अपने बयानों और किताबों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. नियाज खान ने देश में बढ़ती जनसंख्या को ‘नासूर’ बताते हुए इसके खिलाफ कड़ाई से नसबंदी लागू करने की वकालत की है.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लिखा है कि देश की डेढ़ अरब आबादी नासूर बन गई है. अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने पर विचार किया जाय. या लोग खुद नसबंदी कराएं या सरकार जबरिया नसबंदी करे. मुस्लिम के यहां ज्यादा बच्चे होते हैं इसलिए कड़ाई से उनकी भी नसबंदी हो. अगर हम यह नहीं करते तो भविष्य अंधकारमय है.
देश की डेढ़ अरब आबादी नासूर बन गई है। अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने पर विचार किया जाय। या लोग खुद नसबंदी कराएं या सरकार जबरिया नसबंदी करे। मुस्लिम के यहां ज्यादा बच्चे होते हैं इसलिए कड़ाई से उनकी भी नसबंदी हो। अगर हम यह नहीं करते तो भविष्य अंधकारमय है।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) June 12, 2026
मुस्लिम समुदाय काे शामिल को कहा
नियाज खान ने जनसंख्या नियंत्रण के इस दायरे में मुस्लिम समुदाय को विशेष रूप से शामिल करने को लेकर अपने विचार रखे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मुस्लिम परिवारों में बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा होती है. इसलिए कड़ाई के साथ उनकी भी नसबंदी करनी चाहिए. नियाज खान का मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण का यह नियम बिना किसी भेदभाव के सभी पर सख्ती से लागू होना चाहिए.
सोशल मीडिया पर दो पक्षों में बंटे लोग
हमेशा अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले पूर्व आईएएस नियाज खान के इस नसबंदी वाले संवेदनशील बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है. देश में बढ़ती जनसंख्या के बीच उनके ‘जबरन नसबंदी’ वाले बयान से राजनीतिक समेत सोशल मीडिया पर लोग दो पक्षों में बंट गए हैं और इस पर तीखी बहस शुरू हो गई है.