MP में IPS अधिकारियों के बदले कार्यभार, मलय जैन संभालेंगे बालाघाट की कमान
पुलिस मुख्यालय भोपाल
MP IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव का आदेश जारी किया है. वहीं 9 दिन बाद बालाघाट को अपना नया पुलिस अधीक्षक भी मिल गया है.
आईपीएस अधिकारियों के पदभार
- मलय जैन को बालाघाट जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया साथ ही हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- सचिन कुमार अतुलकर को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- प्रदीप शर्मा को उज्जैन में वर्तमान जिम्मेदारी के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
- वाहिनी सिंह को पीटीसी इंदौर की जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
- नगेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

9 दिन बालाघाट को मिला नया एसपी
प्रदेश सरकार ने 9 दिन पहले बालाघाट के तत्कालीन एसपी आदित्य मिश्रा का तबादला करके उन्हें देवास में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी. आदित्य मिश्रा के तबादले के बाद से ही बालाघाट में एसपी का पद खाली था और नई नियुक्ति का इंतजार था. अब 9 दिन बाद सरकार ने मलय जैन को बालाघाट की जिम्मेदारी सौंप दी है. इसके साथ ही मलय जैन को सेनानी, हॉक फोर्स का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है.
सचिन कुमार अतुलकर को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
आदेश में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर को भी पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन मुरैना को अपने वर्तमान पद के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. इसके साथ ही उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को 32वीं वाहिनी एसएएफ उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
वहीं वाहिनी सिंह को पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के साथ नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार और नगेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.



