MP Board 5th-8th Supplementary Result 2026: कक्षा 5वीं और 8वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
5वीं और 8वीं बोर्ड री-एग्जाम रिजल्ट ऐसे चेक करें
Class 5th 8th Result Out: कई दिनों से कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्र अपनी री-एग्जाम परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आज दोपहर 2 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर बैठे आसान तरीकों से कक्षा 5वीं और 8वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है.
कक्षा 5वीं-8वीं री-एग्जाम रिजल्ट ऐसे करें चेक
अगर आप भी अभी तक कक्षा 5वीं या 8वीं बोर्ड री-एग्जाम का रिजल्ट डाउनलोड नहीं कर पाए हैं और परेशान हैं, तो इन आसान स्टेप्स की मदद से कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल से ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर का गूगल/क्रोम ब्रॉउसर ओपन करें.
- फिर उसमें विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in/result.aspx सर्च करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे class 5 Re-exam Result 2026 या Class 8 Re-Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

- आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी भरना होगा.
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा, जिसमें रिजल्ट दिखाई देगा.
- आप इस रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं और अपनी आवश्यकता के हिसाब से प्रिन्ट भी निकलवा सकते हैं.
कब हुई थी दोबारा परीक्षा?
बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की री-एग्जाम परीक्षा 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी. यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी थी, जो किसी विषय में फेल हो गए थे या जिनकी किसी सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री आ गई थी. ऐसे विद्यार्थियों के लिए इस री-एग्जाम परीक्षा को देकर अच्छे अंक अर्जित करने और फेल विषय में पास होने का यह एक अच्छा मौका था.
कितने छात्र री-एग्जाम परीक्षा में शामिल हुए?
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में लाखों की संख्या में विद्यार्थी फेल हुए थ. । विभाग के मुताबिक, कक्षा 5वीं के 1.17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं और कक्षा 8वीं के 1.32 लाख से ज्यादा छात्र इस सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल हुए थे.