MP के 1.21 लाख छात्रों को सीएम मोहन यादव ने भेजे 25-25 हजार रुपए, जानिए किन्हें मिला Laptop Yojana का फायदा
cm mohan yadav
MP Laptop Yojana: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश के करीब 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों को उनके खाते में 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की है. भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने छात्रों को यह तोहफा दिया. वितरण कार्यक्रम से सरकार का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है. कार्यक्रम में 304 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की है. कार्यक्रम में 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए, जबकि 1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए.
VIDEO | Bhopal: Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav attends event to transfer money to meritorious students for laptops.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2026
He says, "I am truly proud that students from our state have achieved over 75 per cent marks on their own merit, and we may now have to think further about… pic.twitter.com/xYFZUtzCu8
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा ?
कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के 1,21,804 मेधावी विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि सरकार द्वारा भेजी गई है. कार्यक्रम में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सीएम द्वारा अभिनंदन किया गया. उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने मेहनत के दम पर बड़ी छलांग लगाई है.
इन छात्रों को मिले 25 हजार रुपए
बता दें मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना के चहत 25 हजार रुपए की राशि उन छात्रों के खाते में ट्रांसफर की गई है जिन्होंने एमपी बोर्ड में 12वीं कक्षा पास करके पहली ही बार में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए हों. यह राशि एमपी के मूल निवासियों को ही ट्रांसफर की गई है.
सीएम ने छात्रों से बातचीत भी की
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों पर भी बातचीत की. किसी ने राजनेता बनने का सपना बताया तो किसी ने एंटरप्रेन्योर बनने की इच्छा जताई. 12वीं में 97.2% अंक हासिल करने वाले धीरेंद्र सिंह मुंडेला ने राजनेता बनने की इच्छा जताई. उन्होंने बताया कि वे आगे चलकर राजनेता बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में आकर देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं.
वहीं 95 फीसदी अंक हासिल करने वाली हिमांशी ने बताया की वह एंटरप्रेन्योर बनना चाहती हैं. हिमांशी ने कहा कि AI और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में अपना व्यवसाय खड़ा करना बेहतर विकल्प है. उनका लक्ष्य नौकरी पाने के बजाय नौकरी देने वाली बनना है.
ये भी पढ़ें: गले पर चाकू रखकर हेल्थ ऑफिसर ने महिला अधिकारी के साथ किया रेप, धमकाया- किसी को बताया तो…