MP-MLA कोर्ट ने दिग्विजय सिंह को गवाह के खर्च के लिए 1000 रुपये देने के निर्देश दिए, जुर्माने की खबर फर्जी

MP News: MP-MLA कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गवाह को खर्च के तौर पर 1000 रुपये देने के निर्देश दिए हैं. अदालत ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया.
Digvijaya Singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

MP News: MP-MLA कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गवाह को खर्च के तौर पर 1000 रुपये देने के निर्देश दिए हैं. गुरुवार (20 अगस्त) को एक मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये निर्देश दिया है. व्यापमं कांड मामले में कांग्रेस नेता ने खजुराहो सांसद वीडी शर्मा पर बयान दिया था.

वीडी शर्मा ने किया था मानहानि का मुकदमा

दिग्विजय सिंह के बयान के बाद खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. अदालत ने सुनवाई करते हुए पूर्व सीएम पर जुर्माना लगा दिया. परिवादी का वकील कोर्ट में जिरह के लिए मौजूद था लेकिन दिग्विजय सिंह की ओर से अधिवक्ता नहीं था. न्यायालय ने सुनवाई के दौरान गवाह के देरी से पहुंचने पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वे खर्च के तौर पर 1000 रुपये दें.

दिग्विजय सिंह के वकील ने क्या कहा?

कोर्ट के निर्देश के बाद कुछ मीडिया संस्थानों ने दिग्विजय सिंह पर जुर्माने की खबर चलाई थी. जिसके बाद उनके ओर से साफ किया गया है कि ये जुर्माना नहीं बल्कि खर्च की राशि का मामला है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के वकील शिशुपाल सिंह राजपूत ने कहा कि हम ऐसी भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं. मीडिया के साथियों से अनुरोध है कि तथ्यहीन खबरों को प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: MP Nursing Council: GNM के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, काउंसिल ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया की शुरू, पढें पूरा शेड्यूल

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला एससीपीपीएम क्रमांक 13/2022 से जुड़ा है. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के सीनियर नेता वीडी शर्मा पर मानहानिपरक बयान दिया था. इस मामले में शर्मा परिवादी और दिग्विजय सिंह अभियुक्त हैं. गुरुवार को गवाह की मौजूदगी के बाद भी जिरह नहीं हो सकी. अब अगली तारीख को सुनवाई को गवाह से मामले में बयान लिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें