Bhopal: महापौर-कलेक्टर ने रात में लगाई झाड़ू, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

MP News: मध्य प्रदेश में तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मगन लाल झांझोट एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की. CM के आश्वासन के बाद सफाई कर्मिचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया.
mp Sanitation workers strike

भोपाल: महापौर मालती राय और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लगाई झाड़ू

MP News: मध्य प्रदेश में तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मगन लाल झांझोट एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की. CM के आश्वासन के बाद सफाई कर्मिचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया.

’20 हजार रुपये तक बढ़ेगी सैलरी’

सफाई कर्मचारियों की कुल 10 मांगों में से 8 पर सहमति बनी. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि नियमितीकरण करने को लेकर कमेटी बनाई गई है. सफाईकर्मियों की मांग थी कि 25 दिन काम करने वालों की सैलरी 10500 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए. सरकार के आश्वासन के बाद विनियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. इससे वेतन में बढ़ोतरी होगी और 20 हजार रुपये तक हो जाएगी.

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू

मध्य प्रदेश में सफाई कर्मचारी अलग-अलग मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर थे. इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल में देखने को मिला. न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरों का ढेर देखने को मिला. इसके साथ ही डोर-टू-डोर कलेक्शन भी ठप रहा. अब हड़ताल खत्म होने के बाद फिर से गार्बेज कलेक्शन फिर से शुरू हो गया है.

महापौर और कलेक्टर ने लगाई झाड़ू

भोपाल महापौर मालती राय, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और निगर कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार शुक्रवार रात करीब 10 बजे 10 नंबर मार्केट पहुंचे. तीनों ने झाड़ू लगाई और साफ सफाई का आगाज किया गया. मंत्री कृष्णा गौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी तीन दिनों से हड़ताल पर थे. इस कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ी रही. यूनियनों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई और ये सकारात्मक रहीं.

ज़रूर पढ़ें