Bhopal: शिवराज सिंह ने बताया क्यों बढ़ रही प्याज की कीमत? बोले- किसानों को दिलाएंगे उनका हक
शिवराज सिंह चौहान
लगातर बढ़ रही प्याज की कीमतों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बढ़ती कीमतों के लिए वजह बिचौलियों को बताया और जिम्मेदा भी ठहराया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ये सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उचित लाभ मिल सके और आम उपभोक्ताओं पर भी कीमतों का असर न पड़े.
किसानों ने बेंच दिया अपना स्टॉकृ-शिवराज सिंह चौहान
उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा था और महाराष्ट्र में किसानों से प्याज खरीदना पड़ा था, क्योंकि कीमते गिरकर 7-8 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक आ गई थी, जो उत्पादन लागत को पूरा करने के लिए काफी नहीं थी. अब किसानों के पास प्याज नहीं है क्योंकि उन्होंने अपना स्टॉक बेच दिया जिसकी वजह से खुदरा कीमतें 60 रुपये किलोग्राम तक आ गई है.
सरकार कार्रवाई कर रही है-शिवराज सिंह चौहान
एक कार्यक्रम में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘क्या किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलता है? क्या बिचौलियों को इतना मुनाफा कमाने का हक है? सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है.’ मंत्री ने उद्योग से एक ऐसी व्यवस्था बनाने में मदद मांगी जिससे यह पक्का हो सके कि किसानों को मुनाफा मिले और ग्राहकों को भी ज्यादा कीमत न चुकानी पड़े. चौहान ने कहा, ‘हमें कुछ करने की जरूरत है.’ उन्होंने बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए एक टीम भी बनाई गई है. मंत्री ने कृषि मूल्य श्रृंखला में किसानों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया.
वर्तमान वैश्विक हालातों – जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संघर्षों – का हवाला देते हुए कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत खाद्य सुरक्षा के मामले में किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रह सकता.
ये भी पढ़ें: 40 से कम उम्र के नेताओं में राजनीतिक परिवारों का दबदबा! क्या है संसद-विधानसभाओं में युवाओं की तस्वीर