पन्ना में बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म की कोशिश! नाबालिग के सिर पर मारी गोली, बची जान, आरोपी फरार

Panna News: घटना की सूचना मिलते ही दमोह कोतवाली पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आई. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया. शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सुबह के वक्त उसे अचानक किसी धमाके का अहसास हुआ और सिर में तेज चोट लगी.
Shot minor in the head after attempt to sexually assault her failed

नाबालिग के सिर पर मारी गोली

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक 16 वर्षीय बेसहारा किशोरी के साथ गन पॉइंट पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. जब आरोपी को अपने नापाक मंसूबों पूरे होते नहीं दिखाई दिए तो गुस्से से लाल आरोपी ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया. बंदूक से निकली गोली जाकर किशोरी के सिर के पिछले हिस्से में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर होकर गिर पड़ी.

आनन फानन में नाबालिग को लहूलुहान हालात में पन्ना जिले के सिमरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ी हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पीड़िता को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसके सिर से बुलेट (गोली का हिस्सा) बाहर निकाल लिया है.

बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म की कोशिश!

घिनौनी वारदात की शिकार हुई पीड़िता एक बिन मां-बाप की बेसहारा बेटी है. इस घिनौनी हैवानियत का आरोप पीड़िता ने नाना के नाती पर लगा है, जोकि छतरपुर जिले का रहने वाला है. रिश्ते में भाई लगने वाले इसी आरोपी ने पन्ना पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया.

क्या है पूरा मामला?

घटना शुक्रवार की दरम्यानी रात की है, जब पीड़िता अपने घर की छत पर सो रही थी. जबकि उसका दिव्यांग छोटा भाई और बूढ़ी दादी नीचे कमरे में सो रहे थे. अगली सुबह यानी शनिवार के करीब 4 बजे अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी छत पर पहुंचा और उसने कट्टा अड़ाकर पीड़िता पर शारीरिक शोषण का दबाव बनाया. जब साहसी नाबालिग उसके दबाव के आगे नहीं झुकी और शोर मचाने लगी, तो आरोपी ने उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.

एक्शन मोड में आई पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दमोह कोतवाली पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आई. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता फिलहाल पूरे होशोहवास में है, और बातचीत कर पा रही है. शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सुबह के वक्त उसे अचानक किसी धमाके का अहसास हुआ और सिर में तेज चोट लगी.

जिसके बाद वह नीचे आई और अपनी दादी को इसकी जानकारी दी. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसके सिर से बुलेट का हिस्सा निकाल लिया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. पन्ना जिले की सिमरिया थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच चुकी है और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद! मुरैना में कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश, आरोपी फरार

थाना प्रभारी का क्या कहना है?

इस पूरे मामले में पन्ना जिले की मोहन्द्रा चौकी पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है. मोहन्द्रा चौकी प्रभारी दीपक भदौरिया ने बताया कि उन्हें दमोह जिला अस्पताल से पीड़िता के सिर में ‘गन शॉट इंजरी’ (गोली लगने के निशान) होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है. चौकी प्रभारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला पीड़िता और आरोपी के बीच हुए गंभीर विवाद और फिर जानलेवा हमले का प्रतीत हो रहा है. पीड़िता ने पूछताछ में एक संदेही रिश्तेदार का नाम लिया है. पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देशन में मामले की गहराई से जांच कर रही है और एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी.

ज़रूर पढ़ें