जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, विदिशा में रेल कर्मचारियों ने बचाई जान; समय रहते ट्रेन को रुकवाया

केबिन मास्टर और पॉइंट्समैन ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी क्रमांक 12708 आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोकने की सूचना दी. ट्रेन को समय रहते रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ की टीम ने युवक को समझाइश देकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया.
A young man who had gone to commit suicide on the railway track was saved by railway employees by stopping the train.

रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने गए युवक को रेल कर्मचारियों ने ट्रेन रुकवाकर बचाया.

Input- सुरेंद्र सिंह राजपूत

MP News: विदिशा जिले के गंजबासौदा में रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई. युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को समय रहते रोका गया और काफी मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक से सुरक्षित हटाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

युवक के ना मानने पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रुकवाया

जानकारी के अनुसार गंजबासौदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। युवक का एक साथी उसे समझाने और ट्रैक से हटाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच रेलवे कर्मचारियों की नजर युवक पर पड़ी और उन्होंने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.

केबिन मास्टर और पॉइंट्समैन ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी क्रमांक 12708 आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोकने की सूचना दी. ट्रेन को समय रहते रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ की टीम ने युवक को समझाइश देकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया.

युवक से पूछताछ की जा रही है

काफी देर मशक्कत के बाद युवक ट्रैक से हटने को तैयार हुआ. इसके बाद आरपीएफ की सहायता से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना जीआरपी गंजबासौदा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और समझदारी के चलते एक युवक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं रेलवे कर्मचारियों की इस सतर्कता की हर तरफ तारीफ की जा रही है.

ये भी पढे़ं: MP में टीचर्स के स्वैच्छिक ट्रांसफर से पहले मुसीबत, पोर्टल पर पहले से ही ‘रिजर्व’ दिखा रहा, 90 परसेंट अटेंडेंस भी जरूरी

ज़रूर पढ़ें