MP सरकार का तोहफा! 7000 टीचर्स को मिलेगी ज्वॉइनिंग, DPI ने जारी किया आदेश

MP News: आदेश में कहा गया है कि जिन जिलों में 200 या उससे ज्यादा अभ्यर्थी हैं तो आदेश दो या अधिक भागों में जारी किए जाएं. विकासखंड को आधार मानकर ऑर्डर जारी किया जा सकता है. इससे नियुक्ति आदेश पोर्टल पर अपलोड करने में समस्या नहीं होगी.
MP News

लोक शिक्षण संचालनालय

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे वक्त से जॉइनिंग का इंतजार कर रहे वर्ग-3 के शिक्षकों को तोहफा दिया है. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने साल 2025 के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक हफ्ते के भीतर स्कूल आवंटित किए जाएं, जिससे शिक्षक संबंधित स्कूलों में जॉइनिंग कर सकें.

विकासखंड के आधार पर जारी होंगे ऑर्डर

आदेश में कहा गया है कि जिन जिलों में 200 या उससे ज्यादा अभ्यर्थी हैं तो आदेश दो या अधिक भागों में जारी किए जाएं. विकासखंड को आधार मानकर ऑर्डर जारी किया जा सकता है. इससे नियुक्ति आदेश पोर्टल पर अपलोड करने में समस्या नहीं होगी. नियुक्ति आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी पोर्टल 3.0 पर अपने login ID से आज से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं.

इन जिलों में होगी नियुक्तियां

भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की जॉइनिंग के संबंध में आदेश जारी किया है. जिन जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी, उनके नाम हैं, आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, उत्तरपुर, दमोह, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मैहर, मंदसौर, मऊगंज, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा.

ये भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को सुनहरा मौका, 1700 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें डिटेल

वर्ग-2 के लिए काउंसलिंग शुरू

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ग-2 के चयनित टीचर्स के लिए वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी सोमवार (31 अगस्त) से शुरू हो गया है. वहीं वेटिंग लिस्ट में शामिल शिक्षकों स्कूलों में खाली पदों के आधार पर आवंटित किए जाएंगे. जल्द ही वर्ग-3 की प्रतीक्षा सूची के लिए प्रक्रिया शुरू होगी.

ज़रूर पढ़ें