Sehore News: सीहोर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार,नदी-नाले उफान पर, कई गाँवों का शहर से संपर्क कटा

Sehore News: सीहोर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग कर लोगों से सतर्क रहने और बहते पानी को पार न करने की अपील की गई है।
sehore news

सीहोर न्यूज/ इमेज सोर्स-एक्स

Sehore News: सीहोर नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में बीते कुछ घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नदी-नाले रौद्र रूप धारण कर चुके हैं.जिससे निचले इलाकों और बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है.

सड़कों पर पानी का कब्जा

बारिश का सबसे बड़ा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है.नदी-नालों के उफान पर होने और रपटों (पुल-पुलियों) के ऊपर से तेज बहाव में पानी बहने के कारण दर्जनों गाँवों का जिला मुख्यालय और शहर से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है. कई मार्गों पर जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वाहनों की आवाजाही थम गई है और लोग जहाँ-तहाँ फँसने को मजबूर हैं.

अलर्ट मोड पर प्रशासन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.जनहानि को रोकने के लिए अति-संवेदनशील और उफान वाले नदी-नालों तथा रपटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जोखिम भरे पुल-पुलियों पर आवगमन रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं. प्रशासन ने मुनादी और मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों से बेहद सतर्क रहने तथा उफनते पानी में पुलिया पार न करने की सख्त ताकीद की है.

जिला प्रशासन ने क्या कहा ?

आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है. जिला प्रशासन का कहना है कि, “सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है.आमजन से अपील है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और बहते पानी के करीब न जाएं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

ज़रूर पढ़ें