भोपाल में बदमाशों का आतंक! देर रात को हुई ताबड़तोड़ फायर‍िंग, FIR में देरी पर थाना प्रभारी और SI लाइन अटैच

Bhopal News: कजलीखेड़ा फायरिंग मामले में लापरवाही बरतने पर देर रात थाना प्रभारी पल्‍लवी पांडे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया.
Miscreants opening fire

फायरिंग करते बदमाश

Bhopal News: राजधानी भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र मे मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3 बजे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े हो गए हैं. वीडि‍यो में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं.

इस वारदार के बाद फरियादी अजय बैरगी शिकायत दर्ज कराने के लिए कजलीखेड़ा थाने पहुंचा. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की शिकायत तत्काल दर्ज नहीं की, बल्कि उसे थाने से वापस भेज दिया. उसने बताया कि फायरिंग के करीब 8 घंटे बीत जाने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई.

थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

कजलीखेड़ा फायरिंग मामला सामने आने के बाद DCP जोन-4 आदर्श कांत शुक्ला एक्शन में आ गई. लापरवाही बरतने पर देर रात थाना प्रभारी पल्‍लवी पांडे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया साथ ही नाइट अफसर SI महेश मांझी को लाइन अटैच कर दिया. इस घटना पर थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात का आरोप बैरागढ़ चीचली निवासी जीतू यादव पर लगाया गया है. उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में प्राथमिक जांच पूरी होने पर सामने आया कि जिला बदर बदमाशों ने फायरिंग की थी. पुलिस जांच इस फायरिंग मामले में वीडियो और अन्‍य साक्ष्‍यों के आधार पर जांच कर रही है. पूरा मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोश‍िश कर रही है कि फायरिंग के दौरान कितने लोग मौके पर मौजूद थे और इस विवाद की शुरूआत कहा से और किस बात को लेकर हुई थी.

ये भी पढे़ं- Bhopal Gautam Nagar: रहवासी इलाके में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गौतम नगर में ओयो होटल सील

ज़रूर पढ़ें