बिहार चुनाव के पहले फेस के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, MP-CG के ये नेता शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं के नाम भी शामिल हैं. देखें लिस्ट-
congress

कांग्रेस (फाइल इमेज)

Bihar Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है. इस चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कुल 40 नाम हैं. इन स्टार प्रचारकों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी नाम शामिल हैं. देखें लिस्ट-

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं.

MP-CG के ये नेता शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी नाम शामिल हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और MP PCC चीफ जीतू पटवारी का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash Today: धड़ाम से गिरे सोने के भाव! आज 5240 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, जानें लेटेस्ट रेट

ये हैं स्टार प्रचारकों के नाम

  1. मल्लिकार्जुन खड़गे
  2. सोनिया गांधी
  3. राहुल गांधी
  4. केसी वेणुगोपाल
  5. प्रियंका गांधी वाड्रा
  6. सुखविंदर सिंह सुक्खू
  7. अशोक गहलोत
  8. भूपेश बघेल
  9. दिग्विजय सिंह
  10. अधीर रंजन चौधरी
  11. मीरा कुमार
  12. कृष्णा अल्लावरु
  13. सचिन पायलट
  14. रणदीप सिंह सुरजेवाला
  15. सैयद नासिर हुसैन
  16. चरणजीत सिंह चन्नी
  17. गौरव गोगोई
  18. तारिक अनवर
  19. डॉ. मोहम्मद जावेद
  20. अखिलेश प्रसाद सिंह
  21. मनोज राम
  22. अलका लंबा
  23. कन्हैया कुमार
  24. पवन खेड़ा
  25. इमरान प्रतापगढ़ी
  26. शकील अहमद
  27. जीतू पटवारी
  28. सुखदेव भगत
  29. राजेश कुमार राम
  30. शकील अहमद खान
  31. मदन मोहन झा
  32. अजय राय
  33. जिग्नेश मेवानी
  34. रंजीत रंजन
  35. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
  36. अनिल जयहिंद
  37. राजेंद्र पाल गौतम
  38. फुरकान अंसारी
  39. उदय भानु चिब
  40. सुबोध कांत सहाय

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें