बीजेपी ने प्रीतम लोधी को थमाया कारण बताओ नोटिस, सुनिए बीजेपी विधायक ने क्या कहा, Video

MP News: करैरा SDOP को धमकाने के मामले में संगठन बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है. प्रीतम लोधी ने कहा था कि हम 5-10 हजार लोगों के साथ बंगले का घेराव करेंगे. बंगले को गोबर से भर देंगे.
bjp mla preetam Lodhi BJP may issue a show cause notice in case involving threats to an kareka SDOP

पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी

MP News: शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. SDOP को धमकाने के मामले में बीजेपी विधायक को पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में विधायक को 3 दिन में स्‍पष्टीकरण देने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार (22 अप्रैल 2026) को प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात की थी और बीजेपी विधायक के बारे में जानकारी ली. दूसरी तरफ, नोटिस मिलने के बाद बीजेपी विधायक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

बीजेपी विधायक ने जताया खेद

SDOP को धमकाने के मामले में नोटिस जारी होने के बाद बीजेपी विधायक प्र‍ीतम लोधी ने खेद जताया है. उन्‍होंने कहा कि कमेटी बनाकर जांच कराई जाए. विस्तार न्यूज से फोन पर बात करते हुए बीजेपी विधायक ने एसडीओपी के खिलाफ दिए बयान पर कहा कि दोषी पाए जाने पर मैं माफी मांगने को तैयार हूं.

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने दो दिन पहले करैरा में थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी जिससे सभी पांच लोग घायल हो गए. पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने बार-बार हॉर्न बजाया लेकिन बाइक सवार हट नहीं रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उन पर गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म, अवैध तरीके से हूटर रखने के लिए चालान काट दिया. इसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया गया, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद वापस कर दिया गया. पुलिस कार्रवाई से प्रीतम लोधी नाराज दिखे.

करैरा SDOP आयुष जाखड़ ने दिनेश लोधी को थाने ले जाकर पूछताछ की थी. इस मामले में लोधी ने तीखे अंदाज में पूछा था कि करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?

ये भी पढ़ें: Indore: 2 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया, कमरे को लेकर कपल में हुआ विवाद, जहर खाने से पति की मौत

‘बंगले में गोबर भर देंगे’

बीजेपी विधायक के इस बयान पर IPS एसोसिएशन ने नाराजगी जताई थी. वहीं, एक अन्य वीडियो में प्रीतम लोधी ने कहा था कि हम 5-10 हजार लोगों के साथ बंगले का घेराव करेंगे. बंगले को गोबर से भर देंगे. पहले हमारा हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो को हो गया है. जाखड़ को ठीक कर देंगे.

ज़रूर पढ़ें