Indore: 2 साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया, कमरे को लेकर कपल में हुआ विवाद, जहर खाने से पति की मौत

Indore: पति और पत्नी के बीच एक नए किराए के कमरे को लेकर मामूली सा विवाद हो गया. विवाद दोनों के बीच इतना बढ़ गया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

Indore News: इंदौर शहर के द्वाराकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापति नगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने अपना जीवन समाप्‍त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच एक नए किराए के कमरे को लेकर मामूली सा विवाद हो गया. विवाद दोनों के बीच इतना बढ़ गया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. युवक की स्‍थि‍ति गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाक के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

क्या है मौत के पीछे की वजह?

पूरे मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि 35 वर्षीय नितेश पिता त्रिमत राव पीथमपुर स्थित एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करता था. इससे पहले नितेश जिस कंपनी में काम कर रहा था उसकी यूनिट द्वारकापुरी क्षेत्र में ही स्‍थ‍ित थी, लेकिन हाल ही में कंपनी युनिट पीथमपुर में स्‍थानांतरित हो गई थी. कंपनी के पास रहने के लिए नितेश रूम देख रहा था. मंगलवार के दिन इसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ, क्योंकि नितेश ने एक नया कमरा पसंद किया था. जबकि उसकी पत्नी किसी अन्‍य जगहा पर कमरा लेना चा‍हती थी.

नितेश ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पति‍-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नितेश ने घर के अंदर जहर खा लिया. स्थिति बिगड़ने पर उसकी पत्नी नंदनी ने अपने रिश्‍तेदार अंकित को बताया और दोनों ने मिलकर नितेश को एमवाय अस्‍पताल में भर्ती किया. डॉक्टरों ने नितेश का इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन जहर का असर उसके शरीर में हो चुका था, जिसके चलते उसकी जान चली गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मासूम बच्‍ची को अकेला छोड़ गए पिता

नितेश का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है. जानकारी के अनुसार, उसके माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था और उसका पालन-पोषण उसके रिश्‍तेदारों ने ही किया था. अब उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो साल की नन्‍ही बेटी ही बची है. नितेश के इस आकस्मिक निधन के बाद पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टुट चुका है.

ये भी पढे़ं- ‘केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करते, पीरियड्स में खड़ा करके मीटिंग करते थे’, पूर्व बैंक मैनेजर का सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप

ज़रूर पढ़ें