Satna Dog Terror: सतना में आवारा कुत्ते का आतंक! एक ही दिन में 40 लोगों को बनाया शिकार
स्ट्रीट डॉग्स (स्त्रोत - ANI)
Dog Attack in Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक खबर सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. शहर में एक कुत्ते ने एक ही दिन में 40 लोगों को अपना शिकार बनाया. सभी का अस्पताल में इलाज जारी है. जख्मी लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सतना जिले के गहरा नाला और अस्पताल चौक के बीच एक आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को जख्मी कर दिया. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी के बीच जख्मी लोग अस्पताल पहुंचे. जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. जिला अस्पताल के डॉ. शरद दुबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हॉस्पिटल में बुधवार (22 अप्रैल 2026) को कुल 40 मरीज पहुंचे, जिन्हें शहर के एक ही कुत्ते ने काटा था.
पीड़ित ने क्या कहा?
कुत्ते के काटने से जख्मी हुए पीड़ित सुंदरलाल साकेत ने बताया कि वे अस्पताल चौक के पास चाय पीने के लिए आए हुए थे. वहां एक कुत्ता घूम रहा था. उसने मुझे काट लिया. पीड़ित ने आगे बताया कि मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई. मुझे काटने के बाद उसने 8-10 लोगों को उस कुत्ते ने निशाना बनाया.
ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में युवक की जानलेवा हरकत! उमरिया में परिवार ने शादी से इनकार किया तो आशिक ने रेत लिया गला
इंदौर में डॉग बाइट के सबसे ज्यादा मामले
नेशनल हेल्थ मिशन (National Health Mission) के मुताबिक मध्य प्रदेश में करीब 10 लाख आवारा कुत्ते हैं. इंदौर में सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स है. सबसे ज्यादा डॉग बाइट के केस भी यहीं से आते हैं. एक आंकड़े के मुताबिक पिछले एक साल में राज्य में 81754 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य सरकार ने इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रतलाम को साल 2030 तक रैबीज मुक्त करने का लक्ष्य रखा है.