CM मोहन यादव पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात; रात में कोलकाता होंगे रवाना

दिल्ली में दिनभर नेताओं से मुलाकात के बाद देर शाम दिल्ली से कोलकाता के लिए रवाना होंगे. कोलकाता में रात्रि विश्राम के बाद 9 मई को वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होंगे.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav paid a courtesy visit to BJP National President Nitin Naveen.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट किया.

CM Mohan Yadav Delhi Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज से दो राज्यों के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री दोपहर दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि वे पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. दिल्ली में दिनभर नेताओं से मुलाकात के बाद देर शाम दिल्ली से कोलकाता के लिए रवाना होंगे. कोलकाता में रात्रि विश्राम के बाद 9 मई को वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होंगे.

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से आत्मीय भेंट और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की.’

9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बता दें 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी कोलकाता में मौजूद रहेंगे. गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है. बताया जा रहा है कि गृहमंत्री शाह 4 बजे तक शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा कर सकते हैं. है.

ये भी पढ़ें: बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा

ज़रूर पढ़ें