MP News: SDM के आदेश से मिली जमीन पर जुताई करने पहुंचे दलित परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप
मुरैना में चले लाठी-डांडे
रिेपार्ट – मनोज शर्मा
MP News: मुरैना जिले के ग्राम पंचायत नगावनी, थाना रामपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने चौकीदार आशिक खान, रोशन, रजाक सहित अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है.
SDM के आदेश के बाद ट्रैक्टर से की जुताई
जानकारी के अनुसार, दलित परिवार एसडीएम के आदेश के बाद मिली जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करने पहुंचा था. इसी दौरान आरोपियों ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जबरन कब्जे का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि संबंधित जमीन पर पहले से ही जबरन कब्जा किया गया था, जिसे प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उन्हें वापस दिलाया गया था. इसके बावजूद आरोपी पक्ष जमीन पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहता है और लगातार धमकियां दे रहा था.
क्षेत्र में तनाव का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढे़ं- डिंडोरी में मूलभूत सुविधा की कमी से जूझता सांसद आदर्श गांव, सड़क ना होने से ग्रामीण हो रहे परेशान