दमोह में युवक का ड्रामा! 33KV हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ा, रेस्क्यू में जुटा दल, ग्रामीण बोले- मानसिक दिव्यांग है

MP News: ग्रामीणों के मुताबिक युवक तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव का निवासी है. जिसकी पहचान विजय आदिवासी के रूप में हुई है. जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है.
damoh mentally disturb youth climbed 33kv high tension tower Jabalpur rescue team

दमोह: 33केवी हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ा युवक

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक के 33KV हाई वोल्टेज बिजली लाइन पर चढ़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

जबलपुर से बुलाया गया विशेष दल

ग्रामीणों के मुताबिक युवक तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव का निवासी है. जिसकी पहचान विजय आदिवासी के रूप में हुई है. जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर जिले से विशेष बचाव दल को भी मौके पर बुलाया गया है, जो हाई वोल्टेज लाइन से युवक को सुरक्षित निकालने में जुटा हुआ है.

ये भी पढ़ें: पूर्व कैदी पर सहायक जेलर का आया दिल! छतरपुर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई को बंद करने के आदेश दिए है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और युवक को सुरक्षित बचाने की कोशिश की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें