Jabalpur News: करोड़ों खर्च करने का भी कोई फायदा नहीं, कुछ महीनों में ही हांफने लगी डायल 112 की गाड़ियां!
जबलपुर में डायल 112 को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा.
Jabalpur News: करोड़ों रुपये खर्च करके डायल 100 को डायल 112 में तो बदल दिया गया. गाड़ियां अपडेट और आधुनिक भी हो गई. लेकिन हालात नहीं सुधरे. चंद महीनों पहले ही सड़कों पर दौड़ रही डायल 112 गाड़ियां भी हांफने लगी हैं. जबलपुर में एक बार फिर डायल 112 की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो कई सवाल खड़ी करती है. अपराधियों को पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस डायल 112 की गाड़ी में लोग धक्का लगाते नजर आए. डायल 112 गाड़ी में बच्चे धक्का लगाकर स्टार्ट कर रहे हैं. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग एक बार फिर डायल 112 के हालातों पर सवाल खड़े करने लगे हैं.
राहगीरों को भी लगाना पड़ धक्का
जबलपुर के कटंगी बस स्टैंड से ये तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस के हाईटेक दावों की हवा निकाल दी. जब आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ बीच सड़क पर ही जवाब दे गई, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए पुलिसकर्मियों को ही नहीं बल्कि स्थानीय राहगीरों को अपनी ताकत झोंकनी पड़ी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घंटों धक्का मारने और मशक्कत के बाद जब गाड़ी स्टार्ट हुई, तब कहीं जाकर गाड़ी आगे बढ़ सकी. यह घटना ना केवल गाड़ियों के खराब मेंटेनेंस और बजट के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि यदि कोई बड़ी वारदात या मेडिकल इमरजेंसी होती, तो क्या जनता की सुरक्षा भी इसी तरह ‘धक्के’ के भरोसे रहती है.
मेंटेनेंस ना होने से गाड़ियां कबाड़ में तब्दील
मध्य प्रदेश में डायल 100 चलती थीं, जिसकी खस्ताहाल गाड़ियों की हवा निकल रही थी. गाड़ियों को लेकर आए दिन शिकायत होती थी और पुलिस की कार्यशाली पर भी सवाल खड़े हो रहे थे. जिसे दुरुस्त करने के लिए डायल 100 को खत्म करके डायल 112 से शुरू की गई, लेकिन लगता है कि बेहतर रख रखाव और मेंटेनेंस ना होने की वजह से जल्द ही गाड़ियां भी कबाड़ में तब्दील हो जाएंगीं.
ये भी पढे़ं: MP News: न डीजे, न फालतू का खर्चा, बैलगाड़ी से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, चर्चा का विषय बनी बालाघाट की ये शादी