देवास के जिला शिक्षा अधिकारी एच एस भारती सस्पेंड, कमिश्नर ने की कार्रवाई, वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

MP News: शिक्षा अधिकारी के ऑफिस द्वारा वित्तीय गड़बड़ियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों के आधार पर जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जांच कमेटी का गठन किया था. इस समिति ने अपनी जांच में वित्तीय गड़बड़ियां पायी थीं. इसकी रिपोर्ट कलेक्टर ने संभाग कमिश्नर आशीष सिंह को भेजी थी.
dewas education officer hs Bharti suspended

देवास जिला शिक्षा अधिकारी एच एस भारती

MP News: देवास के जिला शिक्षा अधिकारी एच एस भारती को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए संभागायुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. उन पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई है.

क्या है मामला?

दरअसल, शिक्षा अधिकारी के ऑफिस द्वारा वित्तीय गड़बड़ियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों के आधार पर जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जांच कमेटी का गठन किया था. इस समिति ने अपनी जांच में वित्तीय गड़बड़ियां पायी थीं. इसकी रिपोर्ट कलेक्टर ने संभाग कमिश्नर आशीष सिंह को भेजी थी. इसी रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लेते हुए एच एस भारती को निलंबित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी! भारत में जन्मी चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म

उज्जैन ऑफिस में तैनात किया गया

एच एस भारती के निलंबित रहने के दौरान उन्हें उज्जैन स्थित लोक शिक्षण विभाग संयुक्त संचालक के ऑफिस में पदस्थ किया गया है. नियम के अनुसार जीवन के निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा. इसके साथ ही अगले आदेश तक देवास जिला के परियोजना समन्वयक अजय मिश्रा को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे इस पद से जुड़े सभी कार्य संपादित करेंगे.

ज़रूर पढ़ें