MP News: नशे में धुत कार सवार पुलिसकर्मी ने 2 आरक्षकों को टक्कर मारी, एक की हालत गंभीर; नाइट गश्त कर रहे थे दोनों

देर रात दोनों सड़क पर गश्त करने निकले थे. तभी अचानक से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आ गई, इससे पहले कि दोनों संभल पाते, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी.
The collision was so severe that the constables' bike was badly damaged.

टक्कर इतनी तेज थी कि आरक्षकों की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

MP News: इंदौर के राजेंद्र नगर में शुक्रवार को नाइट गश्त कर रहे बाइक सवार दो आरक्षकों को कार ने टक्कर मार दी. जिसमें दोनों घायल हो गए, एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है. आरक्षकों को टक्कर मारने वाला भी पुलिसकर्मी है और हादसे के वक्त नशे में धुत था. हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जबकि टक्कर मारने वाले नशे में धुत आरोपी पुलिसवाले को मौके से ही पकड़ लिया गया है.

कई फीट दूर जा गिरे दोनों

पूरा मामला दुर्गानगर एबी रोड के पास का है. यहां दो पुलिसकर्मी प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले बाइक से नाइट गश्त पर थे. दोनों की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक थी. देर रात दोनों सड़क पर गश्त करने निकले थे. तभी अचानक से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आ गई, इससे पहले कि दोनों संभल पाते, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर कई फीट दूर जा गिरे. वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. भूरालाल जामले को मुंह और सिर में ज्यादा चोटें आईं हैं. जिसके कारण भूरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

आरोपी पुलिसकर्मी मौके से ही पकड़ा गया

वहीं हादसे के बाद तुरंत ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने ही आरक्षकों को टक्कर मारने वाले आरोपी पुलिसकर्मी विजय चौहान मौके से पकड़ लिया . बताया जा रहा है कि आरोपी विजय चौहान नशे में धुत होकर कार चला रहा था. विजय चौहान डीआरपी लाइन में पदस्थ है. वहीं एडिशनल डीसीपी प्रियंका डोडवे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षकों को टक्कर मारने वाला खुद पुलिसकर्मी है. आरोपी विजय चौहान के खिलाफ केस दर्ज करवा लिया गया है. मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: तीन महीने बाद पुणे से मिली मंदसौर की लापता नाबालिग, 4 राज्यों में तलाशी के बाद इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

ज़रूर पढ़ें