गैस सिलेंडर की दिक्कत के बीच महंगाई का झटका, MP में बिजली दरों में 4.80 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में करीब 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जबकि बिजली कंपनियों ने 10.19 प्रतिशत दाम बढ़ाने की मांग की थी.
Electricity prices were increased in Madhya Pradesh.

मध्य प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाए गए.

MP electricity rate increases: रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की मारामारी के बीच अब मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली का झटका भी लगा है. बिजली कंपनियों के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने मुहर लगाते हुए मध्य प्रदेश में बिजली की दरों में इजाफा कर दिया है. मध्य प्रदेश में अब बिजली का बिल आपकी जेब पर और भारी पड़ने वाला है.

बिजली की दरों में 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में करीब 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जबकि बिजली कंपनियों ने 10.19 प्रतिशत दाम बढ़ाने की मांग की थी. राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों की टैरिफ याचिका पर अपना फैसला सुनाया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा. बिजली कंपनियों का कहना था कि उन्हें हजारों करोड़ रुपये के घाटे का सामना करना पड़ रहा है. इसी घाटे की भरपाई के लिए बिजली दरें बढ़ाना जरूरी हो गया है. हालांकि आयोग ने 4.80% दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है.

जानिए वर्तमान और नए रेट में क्या अंतर है

50 यूनिट तक – वर्तमान दर 4.45 रुपये, नई दर 4.78 रुपये, बढ़ोतरी 33 पैसे प्रति यूनिट

51 से 100 यूनिट- वर्तमान दर 5.41 रुपये, नई दर 5.82 रुपये, बढ़ोतरी 41 पैसे प्रति यूनिट

151 से 300 यूनिट- वर्तमान दर 6.79 रुपये, नई दर 7.30 रुपये, बढ़ोतरी 51 पैसे प्रति यूनिट

300 यूनिट से ज्यादा वर्तमान दर 6.98 रपये, नई दर 7.35 रुपये प्रति यूनिट, बढ़ोतरी 37 पैसे प्रति यूनिट

हालांकि इसके साथ ही विद्युत नियामक आयोग ने स्पष्ट कर दिया गया है कि डेढ़ सौ यूनिट खपत पर 100 रु में 100 यूनिट की सब्सिडी लागू रहेगी.

ये भी पढे़ं: ‘राधा ने कान्हा से नहीं पूछा था कि मुसलमान हो या हिंदू?’, मोनालिसा के बयान से मचा बवाल

ज़रूर पढ़ें