‘ट्विशा ड्रग्स लेती थी’, गिरिबाला सिंह बोलीं- उसने काउंसलिंग के दौरान मारिजुआना का हेवी डोज लेने की बात कबूल की

गिरिबाला सिंह ने कहा, 'ट्विशा जिस स्थिति में थी, हमने पालन-पोषण करने की कोशिश की. अगर ऐसा कुछ होता तो हम उसका बैग-पैक करवाकर खुद ही घर छोड़ आते. मेरा बेटा 100 परसेंट निर्दोष है.'
Twisha's mother-in-law Giribala Singh.

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह.

MP News: भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने ट्विशा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है. गिरिबाला सिंह ने कहा कि जब ट्विशा काउंसलिंग के लिए गई थी तो उसने बड़ी मात्रा में मारिजुआना लेने की बात कबूल की थी. जिसके बाद डॉक्टर ने उसे ऐसा ना करने के लिए कहा था.

‘प्रेग्नेंट होने के बाद सारी समस्या शुरू हुई’

गिरिबाला सिंह ने बताया, ‘सारी प्रॉब्लम 16 अप्रैल के बाद शुरू हुई. जैसे ही ट्विशा को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है तो उसका बिहेवियर बदल गया. वह बच्चा नहीं चाहती थी. ट्विशा 23 मई को समर्थ के साथ गई थी. बच्चा गिराने के लिए उसने समर्थ को अस्पताल में साइन करने के लिए फोर्स किया और दवाइयां भी लीं. ट्विशा ड्रग्स लेती है, इसका खुलासा तब हुआ जब वह एक दिन काउंसलर के पास गई. उसने काउंसलर को बताया कि बड़ी मात्रा में मारिजुआना ली है. तब काउंसलर ने मना किया. लेकिन पहली डोज वो ले चुकी थी. जिसका उसके ऊपर असर था.

‘ट्विशा को किसने भड़काया, ये जानना जरूरी’

विस्तार न्यूज़ से हुई खास बातचीत में कई बड़े दावे किए हैं. गिरिबाला सिंह ने बताया है कि उनके ट्विशा से बेटी से भी बढ़कर संबंध थे. जिस दिन ट्विशा की डेथ हुई, उस दिन वो साढ़े 9 बजे अपने कमरे में चली गई थी. रात 9.40 बजे के बाद हमने उससे कोई संपर्क नहीं किया. लेकिन 10 बजकर 10 मिनट पर ट्विशा की मदर का फोन आया. जिसके बाद हमने अचानक कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली.’

‘100 परसेंट मेरा बेटा निर्दोष है’

गिरिबाला सिंह ने कहा, ‘ट्विशा जिस स्थिति में थी, हमने पालन-पोषण करने की कोशिश की. अगर ऐसा कुछ होता तो हम उसका बैग-पैक करवाकर खुद ही घर छोड़ आते. मेरा बेटा 100 परसेंट निर्दोष है.’

ये भी पढ़ें: बाघों की कब्रगाह बना कान्हा नेशनल पार्क! एक और टाइगर की मौत, पिछले एक महीने में 8 मौतें

ज़रूर पढ़ें