Shivpuri: कुएं में मिली लापता हुई दो चचेरी बहनों की लाश, रात 1 बजे बिस्तर से हो गई थीं गायब, जानें पूरा मामला

Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर दो नाबालिग बहनों की लाश गांव के एक कुएं में मिली है.
Shivpuri News

कुंए में मिली बहनों की लाश

Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में शनिवार सुबह दो चचेरी नाबालिग बहनों के शव कुएं से बरामद किए गए. ये दोनों बहनें 16-17 जुलाई की रात करीब 1 बजे से लापता थीं. पहले पुलिस ने इस केस में अपहरण का मामला दर्ज का जांच पड़ताल शुरू की लेकिन अब लाश मिलने के बाद केस में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है.

रात 1 बजे हुई गायब

पुलिस के अनसुार, डेहरवारा निवासी राजेंद्र धाकड़ की 16 वर्षीय बेटी कीर्ति धाकड़ और उनके भाई सुघर सिंह धाकड़ की 17 वर्षीय बेटी पूनम धाकड़ 16 जुलाई की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गई थीं. इसके बाद रात करीब 1 बजे जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो दोनों बहनें बिस्तर से गायब थी. परिजनों काफी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो फिर तेंदुआ थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस को कुएं के पास मिली चप्पल

पुलिस इस मामले में खोजबीन कर रही थी कि शनिवार सुबह एक कुएं के पास नाबालिग चप्पल मिली. पुलिस को शक हुआ और 70 फीट गहरे कुएं का पानी खाली करवा गया. पानी कम होने के बाद ग्रामीणों की सहायता से कुएं में तलाश की गई, जहां दोनों नाबालिगों के शव बरामद हुए. ये कुआं बच्चियों की घर से करीब 300 मीटर दूर है.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों नाबालिग किन परिस्थितियों में रात में घर से बाहर निकलीं और उनकी मौत कैसे हुई. गांव में हत्या और आत्महत्या दोनों तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet Decisions: एमपी में UCC प्रस्ताव को मिली मंजूरी, मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

ज़रूर पढ़ें