Datia By-Election: ‘कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है’, चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी के सामने बोले लोग
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
Datiya: मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव भाजपा और कांग्रस के लिए साख की लड़ाई बन चुकी है. दोनों ही पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जब चुनावी प्रचार के लिए मैदान में उतरे तभी उनसे एक मतदाना ने बड़ी बता कह दी. जीतू पटवारी को उलाहना देते हुए एक युवक ने कहा कि कांग्रेस तो राजा महाराजाओं की पार्टी है.
मतदाताओं ने जीतू पटवारी से किए सवाल-जवाब
दरअसल दतिया विधानसभा उपचुनाव में दलित बस्ती में प्रचार प्रसार करने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से ही मतदाताओं ने सवाल जवाब कर दिए. जीतू पटवारी को उलाहना देते हुए एक युवक ने कहा कि कांग्रेस तो राजा महाराजाओं की पार्टी है. जब जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को जेल कराई है.
जीतू पटवारी हुए असहज
जीतू पटवारी की इस बात पर मतदाता ने सवाल किया कि क्या राजेंद्र भारती मुलजिम नहीं थे, इसलिए जेल भेजे गए. इस स्थिति में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी असहज हो गए और जय भीम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ गए.
30 जुलाई को होगा मतदान
बता दें, दतिया विधानसभा में 30 जुलाई को मतदान होना है. जिसका परिणाम 3 अगस्त को आएगा. यहां से भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से आशुतोष का मुकाबला करने के लिए घनश्याम सिंह चुनावी मैदान में हैं.
ये भी पढे़ं- MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा जोर! 19 जुलाई से तेज बारिश के संकेत, जानें मौसम का अपडेट