दतिया उपचुनाव: नरोत्तम समेत 10 दावेदारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म, जल्द हो सकता है नाम का ऐलान
दतिया उपचुनाव
BJP and Congress Candidate List: दतिया उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदना शुरू कर दिया है. दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों की साख दांव पर लगी है. जानकारी के मुताबिक अभी तक 10 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म खरीद लिया है. इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के अवधेश नायक का भी नाम शामिल हैं.
हालांकि अभी तक पार्टी हाईकमान की तरफ से दतिया सीट पर किसी भी प्रत्याशी के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. माना ये जा रहा है कि पार्टियां आज अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती हैं. दतिया चुनाव को लेकर कांग्रेस के खेमे में भी हलचल नजर आ रही है. पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने इस उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.
भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का नाम लगभग तय
राजेंद्र भारती ने कहा ‘यदि पार्टी चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बना सकती है. भारती ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जिसे भी टिकट देकर मैदान में उतारेगी, वे पूरी ताकत से उस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे.’ इस सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. भाजपा से 8 बार के विधायक रह चुके नरोत्तम मिश्रा का उम्मीदवार होना लगभग तय माना जा रहा है.
इन 10 उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म
- दामोदर यादव दतिया
- केशव यादव दतिया
- नरोत्तम मिश्रा दतिया
- अवधेश नायक दतिया
- हनसमुखी लोधी दतिया
- राम सिंह बघेल दतिया
- हरदास कुशवाहा इंदरगढ़
- बालकिशन विश्वकर्मा छतरपुर
- वेदराम कुर्मी दमोह
- शादाबुद्दीन माफी राज उद्दीन भंडार