Gwalior: करवाचौथ पर पत्नी ने रखा था व्रत, पति ने सिलबट्टे से हमलाकर ले ली जान, खुद पुलिस को फोन कर बताया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर एक मर्डर की खबर सामने आई है. यहां पर पति पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. करवाचौथ के मौके पर सामने आई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.
Gwalior News

पति-पत्नी की तस्वीर

देशभर में आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी घटना जिसने इस पर्व के बीच इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शहर के त्यागी नगर में एक महिला की हत्या हुई है. आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है. करवाचौथ के दिन हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सभी का ध्यान अफनी तरफ खीचा हैं. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

पति पर पत्नी की हत्या का आरोप

मामला ग्वालियर के त्यागी नगर इलाके का है. मृतक महिला की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है. मधु श्रीवास्तव के पति आनंद श्रीवास्तव पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक मधु श्रीवास्तव अपने पति आनंद श्रीवास्तव के साथ रहती थीं. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. वारदात को अंजाम देने के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है. घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. आनंद श्रीवास्तव एक दुकान में मजदूरी का काम करता था. वारदात वाले दिन यानी गुरुवार की सुबह आनंद श्रीवास्तव अपने घर पर मौजूद थी पत्नी मधु श्रीवास्तव ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था.

सिलबट्टे से किया हमला

मधु श्रीवास्तव घर में पलंग पर आराम कर रही थी. पति ने पहले पोहा बनाया और घर में मौजूद उनका बेटा झपकी ले रहा था. इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी मधु पर सिलबट्टे से वार कर दिया. मधु के सिर पर सिलबट्टे से वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. इसके बाद पति ने खुद पुलिस को बुलाया और जानकारी दी. पुलिस के तक पति भी मौके पर मौजूद रहा.

ग्वालियर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी पति से फिलहाल पूछताछ कर रही है और घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है. त्योहार के मौके पर घटित हुई इस घटना ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया है. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Dewas Liquor Case: AI से खोजा नकली शराब बनाने का तरीका, इंदौर से मंगाया केमिकल, आरोपियों का खुलासा

ज़रूर पढ़ें