मुरैना में चौकीदार के भरोसे चल रहा सरकारी दफ्तर, सालभर में सिर्फ दो बार पहुंचते हैं अधिकारी

Morena: जिले के भूजल एवं मृदा-जल संरक्षण कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी कार्यालय नियमित रूप से नहीं पहुंचते हैं.
Morena

चौकीदार के भरोसे सरकारी दफ्तर

Morena/मनोज शर्मा: जिले के भूजल एवं मृदा-जल संरक्षण कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यालय में नियमित रूप से अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचते, जबकि पूरे कार्यालय की जिम्मेदारी चौकीदार के भरोसे चल रही है. जानकारी के अनुसार, कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर हरिशंकर शाक्य के बारे में लोगों का कहना है कि वे वर्षभर में केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण करने के लिए कार्यालय पहुंचते हैं.

सभी काम चौकीदार के भरोसे

इसके बाद सरकारी कार्यालय की के सभी काम चौकीदार के भरोसे संचालित होती हैं. कार्यालय की स्थिति भी बदहाल बताई जा रही है. मौके पर टूटी हुई कुर्सियां और मेजें दिखाई देती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय में आवश्यक संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं. सरकारी अधिकारियों के इस रवैये से आम लोग भी बेहद परेशान हैं.

स्थानीय लोगों ने उठाई जांच की मांग

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है. अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कार्यालय की वास्तविक स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर के केले को मिला GI टैग, किसानों और उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार

ज़रूर पढ़ें