Morena: उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास में छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी, जानें पूरा मामला

Morena: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 के छात्रावास में एक छात्र के सीने में अचानक तेज दर्द उठने से हड़कंप मच गया.
Morena news

छात्र की बिगड़ी तबीयत

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 के छात्रावास में एक छात्र के सीने में अचानक तेज दर्द उठने से हड़कंप मच गया. छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आरोप है कि इस दौरान छात्रावास अधीक्षक मौके पर मौजूद नहीं थे. अधीक्षक की अनुपस्थिति में अन्य लोगों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया.

जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल

घटना के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अधीक्षक की होती है. ऐसे समय में उनका अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है.

अस्पताल में छात्र का उपचार शुरू

सूचना मिलने के बाद अस्पताल में छात्र का उपचार शुरू किया गया. फिलहाल छात्र की स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन की कार्यशैली की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet Decisions: एमपी में UCC प्रस्ताव को मिली मंजूरी, मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

ज़रूर पढ़ें