Mohan Cabinet Decisions: एमपी में UCC प्रस्ताव को मिली मंजूरी, मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर
मोहन यादव कैबिनेट मीटिंग
Mohan Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित “समानता और न्याय की भावना को समर्पित” कैबिनेट बैठक में यूसीसी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. यूसीसी के साथ- साथ इस बैठक में कई अहम फैसलों पर भी मुहर लगी है. इस बैठक का आयोजन भोपाल से करीब 12 किलोमीटर दूर जगदीशपुर गांव में किया गया था. मध्य प्रदेश सरकार की ये 8वीं डेस्टिनेशन बैठक थी.
सीएम मोहन यादव ने कहा…
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा ‘सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई समिति के मसौदे को मंजूरी दे दी.’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा ‘यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.’
#WATCH | Madhya Pradesh: Cabinet approves the draft of the Uniform Civil Code (UCC). The UCC bill will be tabled in the Legislative Assembly during the session commencing tomorrow.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 19, 2026
After the cabinet meeting, Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, "Today, the Madhya Pradesh Cabinet… pic.twitter.com/TPs7Q51JHF
जन-परामर्श के लिए आयोजित की गई बैठकें
मुख्यमंत्री ने बताया ’27 अप्रैल 2026 को गठित 7 सदस्यीय समिति ने विभिन्न राज्यों के यूसीसी मॉडल, प्रचलित कानूनों और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन किया. सुझाव लेने के लिए वेब पोर्टल बनाया गया, जिसे 22 मई 2026 को सार्वजनिक किया गया. इसके अलावा प्रदेशभर में जिला और राज्य स्तर पर 50 से अधिक जन-परामर्श बैठकें आयोजित की गईं. सरकार के अनुसार, पोर्टल पर 9,58,675 सुझाव प्राप्त हुए, जबकि बैठकों के माध्यम से भी 1,134 से अधिक सुझाव मिले. करीब 3.5 करोड़ एसएमएस भेजकर लोगों से राय ली गई.’
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026 को मिली मंजूरी
इस बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026 को भी मंजूरी दी. इसमें कारोबार और निवेश से जुड़ी स्वीकृतियों को एक छत के नीचे लाने की व्यवस्था की गई है. विभिन्न विभागों की मंजूरियों का समन्वित और समयबद्ध निपटारा होगा.
ये भी पढ़ेंः पतियों की मौत का नया ‘क्राइम ट्रेंड’! मेरठ में प्रेमी संग जहरीले सांप से कराई हत्या, जांच में खुला खौफनाक राज