MP News: मुरैना में ससुराल गया युवक तालाब में डूबा, 7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिला शव
मुरैना: 7 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बाहर निकाला गया
Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र के पंचमपुरा तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान देवेंद्र उर्फ साधुसिंह निवासी तुस्सान सिंह का पुरा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह दिमनी थाना अंतर्गत पंचमपुरा अपने ससुराल गया था.
ग्रामीणों की मदद से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. रात करीब 12 बजे से शुरू हुआ तलाश अभियान लगातार चलता रहा. करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 7 बजे युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अब ये नहीं पता चल सका है कि युवक कैसे तालाब में गिरा? पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ? परिजनों और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam: परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा! अलर्ट मोड में पुलिस, कैमरों की निगरानी में मुरैना में होगा नीट एग्जाम