Morena News: सबलगढ़ में क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर दौड़ रहा था स्कूल वाहन, पूछताछ होते ही चालक फरार
Morena News: तहसील सबलगढ़ क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. लोगों ने एक महिंद्रा मैक्स वाहन को देखा, जिसमें क्षमता से कहीं अधिक स्कूली बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था.
स्कूल गाड़ी में क्षमता से अधिक बच्चे
इनपुट-मनोज शर्मा
Morena News: तहसील सबलगढ़ क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. लोगों ने एक महिंद्रा मैक्स वाहन को देखा, जिसमें क्षमता से कहीं अधिक स्कूली बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था. यह दृश्य बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है.
पूछताछ करने पर फरार हुआ वाहन चालक
मौके पर जब लोगों ने वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को छोड़ने आया है. इसके बाद जब वाहन, स्कूल और अन्य जानकारी मांगी गई तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.