सेना के सुबेदार ने खुलेआम कार से की फायरिंग, मुरैना में रिटायरमेंट पर निकाली रैली

मुरैना समेत चंबल के इलाकों में सेना से रिटायर होने के बाद अक्सर देखा जाता है कि जवानों द्वारा इस तरह की फायरिंग की जाती है.
In Morena, an army subedar opened fire after retirement.

मुरैना में रिटायरमेंट के बाद सेना के सूबेदार ने खुलेआम फायरिंग की.

Input- मनोज शर्मा

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में रिटायरमेंट के बाद सेना के सूबेदार के खुलेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सेवानिवृत्त आर्मी सूबेदार रामसुंदर सिंह जाटव की रिटायरमेंट रैली के दौरान सार्वजनिक स्थान पर गाड़ी पर खड़े होकर हवाई फायरिंग की गई. वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक लोड करके देता हुआ भी दिखाई देता है, जिसके बाद कथित रूप से फायरिंग की जाती है.

सेना की वर्दी और चश्मा पहनकर हवा में फायरिंग

फायरिंग का कथित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सूबेदार रामसुंदर सिंह जाटव के रिटायरमेंट के बाद एक कार को फूलों से सजाया गया है. चारों तरफ कार सवार सूबेदार को लोगों ने घेर रखा है. सड़क पर एक व्यक्ति बंदूक को लोड करने के बाद सूबेदार को देता है. इस दौरान देशभक्ती गाने भी बज रहे हैं. सेना की वर्ती और चश्मा पहने रिटायर सूबेदार ने रायफल को कंधे पर रखकर फायरिंग कर दी. तभी भीड़ शोर मचाने लगती है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. लोगों का कहना है कि यदि यह वीडियो वास्तविक है और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है, तो संबंधित पुलिस को मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. साथ ही यदि जांच में शस्त्र अधिनियम या अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.

मुरैना समेत चंबल के इलाकों में सेना से रिटायर होने के बाद अक्सर देखा जाता है कि जवानों और अधिकारियों के द्वारा इस तरह की फायरिंग की जाती है.

ये भी पढे़ं: MP News: मुरैना में टूटा नाला बना आफत, जलभराव से परेशान हुए रहवासी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें