छठ पर्व पर ताज और बरौनी एक्सप्रेस में हुई पैक, ग्वालियर में 30 हजार यात्रियों की भीड़

Gwalior Railway Station Rush: मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार को यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. बिहार में छठ पर्व को मनाने के लिए लाेगों की बड़ी भीड़ स्‍टेशन पर देखने के मिली है.
Crowd of passengers at the railway station

रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की भीड़

Gwalior Railway Station Rush: देश भर में दिवाली-भाईदूज के बाद अब छठ पूजा की भीड़ रेलवे स्‍टेशनों पर देखने को मिल रही है. मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार को यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. बिहार में छठ पर्व को मनाने के लिए लाेगों की बड़ी भीड़ स्‍टेशन पर देखने के मिली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दिनभर में करीब 30 हजार से ज्यादा यात्रियो ने ग्वालियर के रेलवे स्‍टेशन से सफर किया है.

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्‍टेशन पर गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. स्‍टेशन पर यात्रि‍यों की सुरक्षा के लिए प्‍लेटफार्म पर रस्‍स‍ियां भी बांधी गई है. ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

1500 से ज्यादा यात्री ताजा एक्सप्रेस में करेंगे सफर

ताज और बरौनी एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ इस तरह से रही की कोचों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली. ग्वालियर से होकर झांसी और दिल्‍ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बहुत ज्यादा देखने को मिली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से करीब 1500 से ज्यादा यात्री सफर करेंगे.

बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्‍या ज्यादा

त्योहार पर तत्काल टिकट के भरोसे बैठे यात्रियाें को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है. टिकट काउंटर के ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में सभी सीटें फुल हो जा रही है. काउंटर पर लगी लंबी कतारों में ज्यादातर बिहार जाने वाले यात्री शामिल हैं. वहीं कई यात्री घंटों तक स्‍टेशन पर बैठकर टिकट मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

बरौनी एक्सप्रेस में 2000 से ज्यादा यात्री

बिहार जाने वाले बरौनी एक्सप्रेस में भी यात्र‍ियों की संख्‍या में अधिक देखने को मिल सकती है. इसके लिए रेलवे स्‍टेशन पर जबरदस्‍त भीड़ देखने को मिल रही है. बरौनी एक्सप्रेस में करीब 2000 हजार से अधिक यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाया जा रहा है. कई यात्री मजबूरी में दरवाजों के पास लटककर सफर करने काे मजबूर है. इसके साथ ही भोपाल से दिल्‍ली और भिंड, आगरा-झांसी जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव अधिक देखने को मिल रहा है.

स्‍पेशल ट्रेनें भी चलाई

छठ पर्व के मौके पर रेलवे ने भारी भीड़ को देखते हुए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है. गुरुवार को ट्रेन नंबर 04111 दोपहर के 2:15 पर ग्वालियर से रवाना हुई. वहीं ट्रेन नंबर 04112 वापसी में बरौनी से 13 नवंबर को निकलेगी. इसके साथ ही ट्रेन नंबर 04101 कल यानी 13 नवंबर को ग्वालियर से बरौनी के लिए निकलेगी. इन सभी स्‍पेशल ट्रेनों में रेलवे ने शयनयान और सामान्‍य श्रेणी के कुल 20 कोच उपलब्ध कराए हैं. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें