MP News: भोपाल के औद्योगिक एरिया मंडीदीप के उद्योगों का निर्यात-आयात का असर; कच्चा माल 60% महंगा, 50% इंडस्ट्रीज प्रभावित
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मिडिल ईस्ट में युद्ध और तनाव का असर उद्योगों पर पड़ा है. समुद्री रास्ते बंद होने और परिवहन ठप होने से यहां के सैकड़ों कारखानों का आयात-निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज (AAIM) के अध्यक्ष और बालाजी ग्रुप के ऑनर विकास मूंदड़ा ने विस्तार न्यूज से बातचीत में बताया कि सप्लाई चेन टूटने से कच्चे माल की भारी कमी हो गई है.
औद्योगिक एरिया मंडीदीप के उद्योगों का निर्यात-आयात का असर
भोपाल के औद्योगिक एरिया मंडीदीप के उद्योगों के निर्यात-आयात का असर दिखने लगा है. कच्चा माल 60% महंगा है. इसके साथ ही 50% इंडस्ट्रीज प्रभावित हो रही है. युद्ध के ना रुकने पर उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं. 20 अप्रैल तक का कच्चा माल बचा हुआ है. युद्ध के रुक जाने पर भी परिस्थिति सामान्य होने में करीब 3 महीने का समय लगेगा. उत्पादन, रोजगार और कर्ज चुकाने का संकट गहराता जा रहा है.
मिडिल ईस्ट में युद्ध और तनाव का असर
मिडिल ईस्ट में युद्ध और तनाव का असर उद्योगों पर पड़ा है. समुद्री रास्ते बंद होने और परिवहन ठप होने से यहां के सैकड़ों कारखानों का आयात-निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज (AAIM) के अध्यक्ष और बालाजी ग्रुप के ऑनर विकास मूंदड़ा ने विस्तार न्यूज से बातचीत में बताया कि सप्लाई चेन टूटने से कच्चे माल की भारी कमी हो गई है. हालात ये हैं कि कच्चे माल के दाम 50-60% तक बढ़ गए हैं और दोगुनी कीमत देने पर भी सामान समय पर नहीं मिल पा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर प्लास्टिक, पैकेजिंग और केमिकल सेक्टर पर पड़ा है, जहां उत्पादन की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. आधी मशीनें बंद पड़ी हैं और तीन शिफ्ट में होने वाला काम अब एक शिफ्ट में सिमट गया है. बालाजी ग्रुप में फैलेग्सिबल पैकेजिंग का काम होने से कच्चा माल गौल्फ कंट्री से ही आता है. पेट्रोकेमिकल जोकि क्रूड का बाय प्रोडक्ट है. उसकी कमी की वजह से काम प्रभावित हो रहा है. अगर युद्ध चलता रहा तो आने वाले 15 दिनों में उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे, क्योंकि कच्चा माल अब सिर्फ 15 दिनों का ही बचा है और हालात सामान्य होते हैं तो भी इंडस्ट्रीज को अपने इस संकट से उबर पाने में करीब 3-4 महीने का वक्त लग जाएगा.
युद्ध ने चिंता बढ़ा दी है
योगी इंड्रस्ट्री के ऑनर आयुष का कहना है युद्ध ने चिंता बढ़ा दी है. कच्चा माल ना आने से 10 से 12 दिनों में शट डाउन के हालत बन जाएंगे. हालात नहीं सुधरे तो 50% का यह असर आने वाले दिनों में 75 प्रतिशत तक हो जाएगा और उसके बाद कई इंडस्ट्रीज बंद होने की कगार पर आ जाएगी.
ये भी पढे़ं: MP News: ‘निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं’, बैठक में महापौर और MIC मेंबर ने लगाए गंभीर आरोप