इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में लगी भीषण आग, पड़ोसियों ने रस्सी के सहारे बचाई 20 लोगों की जान

Indore Fire: इंदौर के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में आग लग गई. शोरूम की ऊपरी मंजिलों पर लोग रहते हैं. जिन्हें पड़ोसियों ने रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू किया. किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.
indore-electric-vehicle-showroom-fire-20-people-rescused

इंदौर: इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में लगी आग

Indore Fire: इंदौर के स्कीम नंबर 136 में शुक्रवार (5 जून) को इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम के ऊपर अपार्टमेंट में लोग रहते हैं. जिन्हें रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया. अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने में मदद की.

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने की मदद

जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में आग सुबह 7 बजे लगी. इससे शोरूम की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग फंस गए. इसी शोरूम के बगल से फ्लैट तक जाने का रास्ता था, जिसे आग की लपटों ने घेर लिया था. इससे लोग निकल नहीं पा रहे थे. आग में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने मदद का हाथ बढ़ाया. सीढ़ियों और रस्सियों लोगों की जान बचाई. वहां से रेस्क्यू किया. इस हादसे में 20 लोगों की जान बचाई गई.

क्या है आग लगने की वजह?

आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. इस हादसे में शोरूम में रखे इलेक्ट्रिक व्हीकल जलकर खाक हो गए. इन वाहनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: नागपुर-इंदौर वंदे भारत पर उज्जैन में पथराव, यात्रियों में दहशत, खिड़कियों के शीशे टूटे

घरों में घुसा धुआं तो नींद खुली

बताया जा रहा है कि जब शोरूम में आग लगी तो लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे. आग से निकलने वाला धुआं फ्लैट तक पहुंचा, तब लोगों की नींद खुली. फ्लैट से नीचे उतरने वाली सीढ़ी को प्रचंड आग ने घेर लिया था, जिससे लोग उतर नहीं पाए. बालकानी पर पहुंचे, जहां से रस्सी और सीढ़ी के सहारे 6 परिवार के 20 लोगों को बाहर निकाला गया.

ज़रूर पढ़ें