MP Weather: भोपाल में ओले के साथ हुई बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चली हवा, 200 पेड़ गिरे, आज 40 शहरों के लिए यलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश के 45 से ज्यादा शहरों में मौसम में बदलाव देखने को मिला. जबलपुर, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर समेत 40 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई. सामान्य तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.
mp weather rainfall alert in more than 40 district including Bhopal imd

भोपाल में हुई धुंआधार बारिश

MP Weather: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार (4 जून) को प्री मानसून का तांडव देखने को मिला. सुबह बारिश के बाद दिन भर धूप खिली रही. इसके बाद शाम में अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी चलने लगी. तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. इस वजह से पूरे शहर में लगभग 200 पेड़ और शाखाएं गिरीं. ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली. कई इलाकों में जलभराव और बिजली गुल होने की समस्या सामने आई. मौसम के इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली.

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

  • मध्य प्रदेश के 45 से ज्यादा शहरों में मौसम में बदलाव देखने को मिला.
  • जबलपुर, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर समेत 40 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई.
  • प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश गैरतगंज में 64.6 मिमी रिकॉर्ड हुई. इसके अलावा चाचौड़ा में 51 मिमी, श्योपुर में 44 मिमी, शाजापुर में 39 मिमी और बागली में 37 मिमी बारिश हुई.
  • मौसम गतिविधियों की वजह से सामान्य तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.

पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर

  • मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर पचमढ़ी रहा, यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • भोपाल में 20 डिग्री, सीहोर के भैरुंदा में 21.9 डिग्री, राजगढ़ में 22.1 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में निम्नतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • रतलाम राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन पर जताया भरोसा, मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा.
  • अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. तीन दिनों बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
  • अगले 24 घंटे की बात की जाए तो मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, कटनी, जबलपुर, सतना, उज्जैन, देवास समेत 40 से ज्यादा शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. यलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • नीमच, श्योपुर, मुरैना,छतरपुर और टीकमगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है. यहां बारिश के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें