MP कांग्रेस को बड़ा झटका, 30 साल पुराने नेता राकेश यादव ने पार्टी छोड़ी, जीतू पटवारी पर लगाए तानाशाही के आरोप

राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं. इसके कारण पार्टी में एकजुटता नहीं है. साथ ही राज्यसभा चुनाव में हार और टिकट वितरण को लेकर भी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं.
Congress leader Rakesh Singh Yadav (File Photo)

कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 30 साल पुराने कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने पार्टी छोड़ दी है. यादव ने प्रदेश में पार्टी के शीर्ष नेताओं पर तानाशाही के आरोप लगाए हैं. राकेश सिंह यादव ने कहा है कि पार्टी में सच बोलने वालों को दबाया जा रहा है. संगठन बिलकुल मनमर्जी से चल रहा है.

‘राज्यसभा में हार के लिए जीतू पटवारी और हरीश चौधरी जिम्मेदार’

राकेश सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस में अब लोकतंत्र के लिए जगह नहीं बची है. संगठन मनमाने तरीके से चल रहा है. यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं. राज्यसभा में कांग्रेस की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और हरीश चौधरी जिम्मेदार हैं. पार्टी में जो भी सच बोलता है, उसे नोटिस देकर दबाया जाता है.

BJP में जाने से नहीं किया इनकार

राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं. इसके कारण पार्टी में एकजुटता नहीं है. साथ ही राज्यसभा चुनाव में हार और टिकट वितरण को लेकर भी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. हालांकि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से इनकार नहीं किया है. ऐसे में 20 साल पुराने नेता के पार्टी से नाता तोड़ने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

बता दें कि मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना था, जिसमें 2 सीटों पर भाजपा की जीत तय थी, लेकिन तीसरी सीट के लिए भाजपा के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं थी. वहीं दूसरी ओर तीसरी सीट पर कांग्रेस के पास जीत के लिए निर्धारित विधायकों से ज्यादा की संख्या थी. लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने से भाजपा के तीनों विधायक निर्विरोध ही विजयी घोषित हो गए.

ये भी पढे़ं: Morena: कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, कई संचालक क्लास बंद कर भागे, 80 प्रतिशत सेंटरों पर नहीं मिली सुविधाएं

ज़रूर पढ़ें