इंदौर में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में पिता और दादी को जिम्मेदार ठहराया

पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी का पिछले एक साल से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना वाले दिन युवक ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह उसके किराए के मकान पहुंचा. दरवाजा अंदर से बंद होने पर मकान मालिक की मदद से उसे तोड़ा गया, जहां वैष्णवी फंदे पर लटकी मिली.
In Indore, a female student wrote a suicide note on the wall of her room.

इंदौर में छात्रा ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका ने कमरे की दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए पिता और दादी को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक साल से युवक से चल रह था प्रेम प्रसंग

मृतका की पहचान राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी वैष्णवी बनावड़े के रूप में हुई है. छात्रा इंदौर के एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. इसके साथ ही वह एक वीएफएक्स यानी स्पेशल इफेक्ट्स का कोर्स भी कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी का पिछले एक साल से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना वाले दिन युवक ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह उसके किराए के मकान पहुंचा. दरवाजा अंदर से बंद होने पर मकान मालिक की मदद से उसे तोड़ा गया, जहां वैष्णवी फंदे पर लटकी मिली.

दीवार पर लिखकर प्रेमी का जिक्र किया

कमरे की दीवार पर सफेद चॉक से लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात कही और मां, भाई व प्रेमी के प्रति अपने प्रेम का जिक्र किया. इसके साथ ही इस घटना का जिम्मेदार मृतका ने अपने पिता और दादी को बताया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: मिड-डे मील के बाद छात्र खुद धो रहे जूठे बर्तन, मुरैना में पानी पीने के लिए सड़क पार करने को मजबूर

ज़रूर पढ़ें