‘फिल्मी नहीं…गरबे में धार्मिक गाने ही बजने चाहिए’, आकाश विजयवर्गीय बोले- पंडालों में अश्लीलता नहीं होने देंगे

Akash Vijayvargiya Garba Song Statement: इंदौर में शारदीय नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में फिल्मी गानों पर बालिकाओं के गरबा करने को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आयोजकों से विशेष ध्यान रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नवरात्रि मां भगवती की आराधना का पर्व है
Akash Vijayvargiya Garba Rules

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय

Religious Music Only Demand: इंदौर में शारदीय नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में फिल्मी गानों पर बालिकाओं के गरबा करने को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आयोजकों से विशेष ध्यान रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नवरात्रि मां भगवती की आराधना का पर्व है, इसलिए गरबा पंडालों में धार्मिक गीतों और भजनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि उत्सव की धार्मिक गरिमा बनी रहे.

विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र एक के करीब 500 छोटे-बड़े गरबा पंडालों के आयोजकों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, लव जिहाद जैसी बुराइयों से सतर्क रहने और नवरात्रि के नौ दिनों तक पंडालों में किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं होने देने का संकल्प भी दिलाया.

गरबे पर क्या बोले आकाश विजयवर्गीय?

आकाश विजयवर्गीय बोले गरबा पंडालों से लाखों लोग जुड़े हुए होते हैं. अपील की है कि दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित करके गरबा किया जाता है. हमने कहा है कि फिल्मी गानों पर गरबा नहीं होना चाहिए. धार्मिक गीत और गरबा गीतों पर ही गरबे का आयोजन किया जाना चाहिए. हमारे बेटा और बेटी गरबा करते हैं, निस्संदेह फिल्मी गीतों से गलत प्रभाव जाता है. बच्चे बिगड़ते हैं. बाद में सभी लोग कहते हैं कि नशा ज्यादाकर रहे हैं. लड़का-लड़की भाग गए हैं. भक्ति गरबे में होंगे तो उनके अंदर का ईश्वर जागेगा.

ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर में मंडराया जलसंकट का खतरा, 14 इंच कम बारिश से सूखे यशवंत सागर-बिलावली

‘बहन-बेटियों का विशेष ध्यान रखना है’

लव जिहाद पर पूर्व विधायक ने कहा कि ये बड़ा संवेदनशील मुद्दा है और हम सभी इसके खिलाफ काम करते हैं. गरबा मंडल विशेष रूप से इस बात की चिंता करें की कोई विधर्मी प्रवेश करके पवित्रता और शुद्धता को भंग ना करे दे. किसी मासूम को लव जिहाद का शिकार ना बना सके. हमें अपनी बहन-बेटियों और सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना है कि वे कहां से आ रही है कहां पर जा रही हैं.

ज़रूर पढ़ें