Dhar: ‘जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, दिशा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Dhar News: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के नागरिकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए. विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें बल्कि उनका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए.
dhar Union Minister of State Savitri Thakur instructed officials

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर

Dhar News: (जफर अली) धार जिला मुख्यालय पर जिला समन्वय एवं विकास समिति (दिशा) की बैठक सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई. बैठक में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, रेलवे, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई.

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के नागरिकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए. विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें बल्कि उनका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए.

जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने छात्रावासों की स्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि बालक-बालिकाओं के छात्रावासों की स्थिति में शीघ्र सुधार किया जाए. जनजातीय विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. संबंधित अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर छात्रावासों का निरीक्षण करें.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने क्या कहा?

इसी प्रकार एमपीआरडीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की स्वयं निगरानी करें. जनता के धन से होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Indore: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से नाराज हैं विवेक तन्खा? एक पोस्ट ने खोल दी कांग्रेस की एकजुटता की पोल!

सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. बैठक में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें