Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की तबीयत बिगड़ने पर वापस लौटा विमान

MP News: इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E7427 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जानकारी के अनुसार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर विमान को वापस उतारने का फैसला लिया गया.
Indigo Flight

इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी कराई गई है. फ्लाइट 6E7427 इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही समय में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई. जिसकी वजह से विमान को वापस लौटाना पड़ा. गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद जब यात्री की तबीयत खराब हुई. उस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मेडिकल रूम, फायर कंट्रोल और CISF को सूचना देकर अलर्ट किया गया. पॉयलट ने विमान को सुरक्षित रूप से रन बे-7 पर लाया गया. जहां से यात्री को इलाज के लिए भेज दिया गया. फ्लाइट इंदौर से कहां जा रही थी. अभी इसकी जानकारी नहीं आई है.

डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, यात्री की पहचान प्रवीण वत्स के रूप में हुई है. जिसका ब्लड प्रेशर (लो बीपी) अचानक गिर गया था. यात्री की बीपी किन वजहों से लो हुई. इसकी जांच की जा रही है. यात्री को तुरंत विमान से उतारकर एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया. यात्री की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है. ताकि उसे किसी प्रकार की समस्या न हो.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं पापा के साथ खुश हूं, मां ने दबाव देकर दिलवाए थे बयान’, पॉस्को आरोपी पिता के साथ रहने पर अड़ी बेटी, जानें क्या है मामला

एक बच्ची की हो चुकी है मौत

इससे पहले भी इंदौर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की जा चुकी है. जनवरी महीने में एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट, जो जयपुर से बेंगलुरु जा रही थी. इसी बीच एक बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई थी.

ज़रूर पढ़ें