Anwar Qadri Arrest: लव जिहाद फंडिंग केस का कथित मास्टरमाइंड अनवर कादरी गिरफ्तार, फर्जी आर्म्स लाइसेंस का भी आरोप

Anwar Qadri Arrest: इंदौर पुलिस ने लव जिहाद फंडिंग केस के कथित मास्टरमाइंड अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को गिरफ्तार कर लिया है.सदर बाजार पुलिस ने उसे फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में पकड़ा है. पुलिस के अनुसार अनवर पर आरोप है कि उसने जम्मू-कश्मीर के कठुआ से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 12 बोर बंदूक का लाइसेंस बनवाया था.
anwar

अनवर/ इमेज सोर्स- एक्स

Anwar Qadri Arrest: इंदौर पुलिस ने लव जिहाद फंडिंग केस के कथित मास्टरमाइंड अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को गिरफ्तार कर लिया है.सदर बाजार पुलिस ने उसे फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में पकड़ा है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि लाइसेंस बनवाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे और किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया.

जम्मू-कश्मीर से बनवाया था फर्जी लाइसेंस

पुलिस के अनुसार अनवर पर आरोप है कि उसने जम्मू-कश्मीर के कठुआ से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 12 बोर बंदूक का लाइसेंस बनवाया था. पूछताछ में सामने आया कि अनवर ने खुद को ठेकेदार बताकर यह लाइसेंस हासिल किया था. आरोप है कि लाइसेंस बनवाते समय उसने अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई और फर्जी दस्तावेज लगाए. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि लाइसेंस बनवाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे

लव जिहाद फंडिंग केस में बना था आरोपी

बता दें कि, अनवर का नाम लव जिहाद फंडिंग मामले में भी सामने आया था. पुलिस के मुताबिक साहिल और अल्ताफ के कथित बयानों के आधार पर अनवर को इस मामले का कथित मास्टरमाइंड माना गया था. जमानत मिलने के बाद से अनवर लगातार फरार चल रहा था. वह दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदल रहा था.

आगे की कार्रवाई

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि, किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया. बता दें कि, पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा. सदर बाजार पुलिस ने अनवर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और फर्जीवाड़े की धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस अब उसके बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और फंडिंग के सोर्स की भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

ज़रूर पढ़ें