Indore: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का जीतू पटवारी पर पलटवार, कहा- आदिवासी विकास में बीजेपी आगे

Indore: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू पटवारी के "बीजेपी वोट बैंक के लिए आदिवासियों का उपयोग करती है" बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीजेपी सरकार ने कई योजनाएं चलाईं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ वोट की राजनीति की।
pushyamitra

पुष्यमित्र भार्गव/ इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज फाईल इमेज

Indoreइंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के “बीजेपी वोट बैंक के लिए आदिवासियों का उपयोग करती है” वाले बयान पर भी तीखा पलटवार किया है. भार्गव ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर बीजेपी सरकार आने तक कांग्रेस ने आदिवासी समाज के विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया,

आदिवासी विकास में बीजेपी आगे-भार्गव

यही नहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिर्फ आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में देखा, लेकिन उनके उत्थान के लिए जमीन पर कोई प्रयास नहीं कि. महापौर ने कहा कि आदिवासी समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीजेपी सरकार ने कई योजनाएं और अभियान चलाए हैं. आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार को लेकर किए गए काम बीजेपी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

BJP डेवलपमेंट बेस्ड पॉलिटिक्स करती है-भार्गव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास से लेकर वन अधिकार पट्टे तक, बीजेपी सरकार ने आदिवासी समाज को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है. पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति से दूर रहकर डेवलपमेंट बेस्ड पॉलिटिक्स करती है.

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही बीजेपी का मूल दर्शन है. उन्होंने दावा किया कि इसी सोच के कारण आज आदिवासी समाज बीजेपी के साथ मजबूती से खड़ा है और आने वाले समय में भी पार्टी आदिवासियों के कल्याण के लिए लगातार काम करती रहेगी.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

ज़रूर पढ़ें