Indore: NEET Exam से पहले छात्रा की मौत, देर रात मोबाइल पर बात करते हुए चौथी मंजिल से गिरी अवंतिका

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. हादसा शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है.
Indore news

मृतक छात्रा अवंतिका की तस्वीर

Indore: शहर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई घटना देर रात की बताई जा रही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा मोबाइल पर बातचीत करते हुए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गई थी, जहां से वह अचानक नीचे गिर गई गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है

हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ न्यू बर्ग कॉलोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग के प्रथम तल पर किराए से रहने वाली अवंतिका पिता बंशीलाल मोर्य की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई बताया जा रहा है कि अवंतिका मोबाइल पर बात करते हुए पहले बालकनी में टहल रही थी इसके बाद वह बातचीत करते हुए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल की ओर चली गई इसी दौरान चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई

बिल्डिंग के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे

गिरने की आवाज सुनकर बिल्डिंग के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे परिजन भी तत्काल बाहर आए और गंभीर रूप से घायल अवंतिका को उपचार के लिए जूपिटर अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया इलाज के दौरान शनिवार अलसुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी उसकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य भी चिकित्सा पेशे से जुड़े हुए हैं परिवार मूल रूप से धार जिले का निवासी है

मोबाइल पर किससे कर रही थी बात?

बताया गया है कि डॉ. बंशीलाल की एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही है, जिसके चलते वे करीब पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे हादसे के समय वे फ्लैट के अंदर मौजूद थे उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किन परिस्थितियों में चौथी मंजिल से नीचे गिरी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के समय वह मोबाइल पर किससे बातचीत कर रही थी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है छात्रा के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी

ये भी पढ़ेंः NEET परीक्षा की धांधली को लेकर राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ शुरू किया, जीतू पटवारी बोले- छात्रों से संवाद करके जनआंदोलन करेंगे

ज़रूर पढ़ें