Khandwa News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर 21 लाख की ठगी, खंडवा पुलिस ने राजस्थान में दबोचे 3 साइबर ठग

Khandwa News: मध्यप्रदेश के खंडवा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है दरअसल, खंडवा में पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
khandwa

khandwa/ image source: vistaar news input

Khandwa News: शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का खंडवा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने ‘बादशाह ब्रोकर’ नाम की फर्जी कंपनी चलाने वाले 3 शातिर आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.
उनके पास से 2.55 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की.

निवेश के नाम पर 21 लाख की ठगी

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘बादशाह ब्रोकर’ नाम की कंपनी के एजेंटों ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा रिटर्न दिलाने का लालच दिया. आरोपियों ने मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए फरियादी से कुल 21,63,970 रुपये ऐंठ लिए. पैसे लेने के बाद आरोपी संपर्क में नहीं आए और नंबर बंद कर दिए. पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की.

राजस्थान में दी दबिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर एक्सपर्ट टीम की मदद से बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई. जांच में आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में मिली. इसके बाद खंडवा पुलिस की टीम ने राजस्थान में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी दीपक कुशवाहा, विवेक खींची और आत्माराम मेहरा तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 2,55,200 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं. साथ ही मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है. पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह कई राज्यों में इसी तरह लोगों को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग के नाम पर ठगता था. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उपयोग किए गए बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

ज़रूर पढ़ें