Khandwa: कब्रिस्तान में कब्रों को नुकसान पहुंचाने का मामला, लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
खंडवा: कब्रों को नुकसान पहुंचाने का मामला
Khandwa News (शेख शकील): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सबसे पुराने कब्रिस्तान में हलचल इसलिए थी कि यहां पर आंधी-तूफान और बरसात की वजह से गिरे पेड़ों को हटाने के नाम पर बड़े और पुराने पेड़ों को मशीनों की सहायता से काटा जा रहा था. इतना ही नहीं कड़े पेड़ो को हटाने और अवैध कटाई का नामोनिशान मिटाने के चक्कर मे क्रेन कब्रिस्तान में घुसी तो कब्रिस्तान में बनी कब्रो को तहस-नहस कर दिया.
कब्रों को पहुंचाया नुकसान
खंडवा में स्थित मुस्लिम समाज का यह सबसे पुराना कब्रिस्तान है. यहां पर गुरुवार को सुबह से हलचल तेज हो गई. हलचल तेज होने का कारण था कि यहां पर सुबह-सुबह के समय कुछ लोग मशीनों के माध्यम से यहां लगे पेड़ों की कटाई कर रहे थे और कटे पेड़ों को ले जाने की तैयारी कर रहे थे. जैसे लोग यहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कब्रिस्तान में बनी कब्रें पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी हैं और कुछ कब्रों का तो नामोनिशान मिट चुका है. लोग आक्रोशित हुए और धीरे-धीरे समाज के लोग यहां पर इकट्ठा होने लगे.
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कब्रिस्तान में बनी कब्रे के टूटने और पेड़ों की कटाई की खबरें जैसे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते समाज के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया शहर काजी भी कब्रिस्तान पहुंचे और उन्होंने इसके नाराजगी दर्ज कराई. यहां पहुंचे लोगों का कहना था कि जिस तरह से यहां कब्रिस्तान में आंधी तूफान के बाद उखड़े पेड़ों को हटाने के नाम पर पेड़ों की कटाई की जा रही है और कब्रों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
कब्रिस्तान में जब लोगों के भीड़ इकट्ठा होने लगी तो यह खबर प्रशासन तक भी पहुंची. जिसके बाद पुलिस विभाग और वन विभाग की टीम भी यहां पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. वन विभाग की टीम ने यहां पर जो पेड़ काटे थे, उनका पंचनामा बनाया साथ ही पुलिस के टीम ने मौके पर मौजूद सामग्री को जब्त कर लिया है. यहां पहुंचे लोगों का कहना था कि लंबे समय से यहां पर सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई की जा रही है. जो एक अपराध की श्रेणी में आता है लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Khandwa: मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रहे 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 50 मिनट ट्रेन रोककर किया गया इलाज
कब्रिस्तान प्रबंधन समिति भंग
वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए वर्तमान कब्रिस्तान प्रबंधन समिति को भंग कर दिया. साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. जिससे लोगों की भावना हाथ हो रही है और कब्रिस्तान की कब्रों को नुकसान हुआ है.