Khandwa: सोनम वांगचुक का समर्थन करने पर स्कूल प्राचार्य सस्पेंड, छात्रों के साथ वीडियो बनाकर PM मोदी से की थी अनशन खत्म करने की अपील
सोनम वांगचुक का समर्थन करने पर स्कूल प्राचार्य सस्पेंड
रिपोर्ट- शेख शकील
Khandwa News: NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन और सोनम वांगचुक के अनशन के सपोर्ट को लेकर खंडवा के एक स्कूल के प्राचार्य पर गाज गिर गई. जिले के आदिवासी बाहुल्य खालवा क्षेत्र का मामला हैं. जहां ग्राम पटाजन स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में एकजुट होकर एक प्रार्थना की.
सोनम वांगचुक के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से की थी अपील
इस दौरान सोनम वांगचुक का हाथ में फोटो लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की गई है. उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हम सब बच्चे आपसे निवेदन करते हैं कि, आप सोनम वांगचुक की बात मान लिजिए, और उनका जल्दी से जल्दी अनशन खत्म कीजिए. हम सभी बच्चे सोनम वांगचुक का सपोर्ट करते हैं. छात्राओं की पीएम मोदी से अपील का वीडियो करीब तीन दिन पुराना हैं.
स्कूल प्राचार्य को माना जिम्मेदार
इस वीडियो में छात्राओं के साथ ग्राम लंगोटी निवासी जयस नेता अमरसिंह सिलाले भी मौजूद थे. अमरसिंह के द्वारा ही छात्राओं से अपील कराई जा रही हैं. हालांकि शासन ने इस मामले में स्कूल प्राचार्य संदीप यादव को जिम्मेदार माना और उन्हें सस्पेंड कर दिया. लेकिन विभाग ने जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है स्कूल में अनियमिताओं की शिकायत मिली थी.
एसडीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी
जिस पर हरसूद एसडीएम ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की. जांच कमेटी ने अनियमितताओं के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की रिपोर्ट कलेक्टर ऋषव गुप्ता को भेजी गई. कलेक्टर गुप्ता ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंदौर कमिश्नर को रिपोर्ट दी. संभागीय कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े ने प्राचार्य संदीप यादव को सस्पेंड कर दिया.
ये भी पढे़ं- MP News: दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज मध्य प्रदेश में तेज, 20 जिलों में प्रदर्शन, इंदौर में 25वें दिन भी डटे छात्र